ऊंचाहार कोतवाली में दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली में मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर आरोपित युवक का साथ देने और मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में सबके सामने जहर खा लिया। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जब लोग पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते पीड़िता की हालत खराब होने लगी, तत्काल उसको सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है।

 मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव कंदरावा का है। गांव की एक युवती का पति शहर में रोजी रोटी के लिए नौकरी करता था। इस बीच ऊंचाहार के छोटे मियां का पुरवा निवासी एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला का कहना है कि युवक ने उसके साथ शादी का वादा करके चार साल तक संबंध बनाए और इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस संबंध की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने संबंध तोड़ते हुए महिला को अपने घर से भगा दिया।

युवती जब अपने प्रेमी के पास पहुंची और उससे शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। युवक ने उससे कहा कि यदि कोई कार्रवाई की तो तुम्हारे अश्लील वीडियो सोसल मीडिया में वायरल कर दूंगा। उसके बाद बीते महीने युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवती का कहना है कि वह ऊंचाहार के एक निजी दुकान में काम करती है।

रविवार को दुकान से वह अपने घर जा रही थी तो युवक ने रास्ते में घेरकर उसका मोबाइल फोन तोड़ डाला और उसके साथ मारपीट की। उसने धमकी दी कि यदि कोतवाली से शिकायत वापस नहीं ली तो बहुत बुरा अंजाम होगा। पीड़िता का कहना है कि पुलिस आरोपित की मदद कर रही है। उसकी तहरीर से इतर मामूली मुकदमा दर्ज करके पुलिस युवक का शांतिभंग में चालान करने जा रही थी, जिसे देखकर उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं था। पीड़िता का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।

यह भी पढ़ेः पुरुषों को 30 के बाद भी रहना है जवां और तंदुरुस्त, तो इन पांच पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूले

 

संबंधित समाचार