बहराइच : ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार से उग्र हुए ग्रामीणों का प्रदर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सड़क पर लगाया जाम, ग्राम प्रधान के वाहन को गड्ढे में धकेला

बहराइच, अमृत विचार। मधवापुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामीण उग्र हो गए। सभी ने ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार से नाराज होकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर वाहनों को गिरा दिया। ग्राम प्रधान के वाहन को गड्ढे में धकेल दिया। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विकास खंड मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मधवापुर में मंगलवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों का दौरा रहा। दौरे में काफी संख्या में ग्रामीण राजकीय बालिका इंटर कालेज में एकत्रित हुए। ग्रामीण ग्राम प्रधान की शिकायत के लिए एकत्रित हुए।

ई रिक्शा पलटा बहराइच

ग्रामीणों को लगा कि डीएम और अन्य अधिकारियों से ग्राम प्रधान प्रेम राजभर की शिकायत की जायेगी। लेकिन केंद्र सरकार के अधिकारी इंटर कालेज में नहीं गए। उन्हें तहसील के अधिकारियों ने दूसरे क्षेत्र का भ्रमण करवा दिया। इसकी जानकारी शाम चार बजे हुई तो ग्रामीण उग्र हो गए। सभी ने उर्रा हरखापुर मार्ग जाम कर दिया। सभी डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद सभी ग्राम प्रधान के वाहन को सड़क से गड्ढे में धकेल दिया। इतना ही नहीं अन्य वाहन को भी गिरा दिया।

आक्रोशित किसान ककक

ग्राम प्रधान के घोटाले से परेशान ग्रामीणों की नाराजगी पूरी तरह से सड़क पर आ गई। कोतवाली मुर्तिहा पुलिस को जाम हटवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम को कार्यक्रम में आना था, सभी शिकायत के लिए आए। लेकिन डीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नहीं पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। उधर इस मामले में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि उनका मंगलवार को गांव जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। वह चार दिन पूर्व ही इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा ले चुकी थी। अगर कोई शिकायत पत्र ग्राम प्रधान के विरुद्ध आती है तो जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ेः पुरुषों को 30 के बाद भी रहना है जवां और तंदुरुस्त, तो इन पांच पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूले

 

 

संबंधित समाचार