खेत में भैंस घुसने से नाराज भाई पर कुल्हाड़ी से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगोहां/ लखनऊ, अमृत विचार। निगोहां थाना क्षेत्र के अकबरपुर बेनीगंज में खेत में भैस चली जाने से नाराज भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटनाक्रम के अनुसार अकबरपुर बेनीगंज निवासी केशन ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी भैंस छोटे भाई मिठाईलाल के खेत मे चली गई थी, जिस पर मिठाईलाल ने अपनी पत्नी गिल्ला के साथ मिलकर गालियां देते हुए उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया और उसकी पत्नी श्रीकांती व बेटी नैन्सी की भी पिटाई कर दी।

वहीं मिठाईलाल का आरोप है कि खेत मे लगे नीम के पौधे उसके भाई ने तोड़ दिया। विरोध पर मारपीट हुई। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि मिठाईलाल और उसकी पत्नी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेः पुरुषों को 30 के बाद भी रहना है जवां और तंदुरुस्त, तो इन पांच पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूले

 

संबंधित समाचार