औद्यानिक खेती में प्रदेश ही नहीं देश में भी जिले के किसान कर रहे हैं नाम रोशन :निदेशक
निदेशक उद्यान ने जिले का दौरा कर परखी योजनाओं की जमीनी हकीकत
बाराबंकी, अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र में खेती कर जिले के किस प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं यह बातें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विजय बहादुर द्विवेदी ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जमीनी पड़ताल करने आए जिले के किसानों से मुलाकात करने के बाद कही। वह जिले में दौरे पर थे। निदेशक विजय बहादुर जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव और योजना प्रभारी गणेश चंद्र मिश्र के साथ रामनगर ब्लॉक के बेरिया ग्राम में एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत स्थापित पॉली हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे। उद्यान विभाग के लाभार्थी किसान संदीप वर्मा से मुलाकात कर उनके द्वारा पॉली हाउस में की जा रही जरबेरा की खेती के बारे में जानकारी ली। संदीप ने बताया कि 10 वर्षों में खेती के इस व्यवसाय से जुड़कर विपरीत मौसम होने के बावजूद 20 से 25 लख रुपए सालाना लाभ उन्होंने पाया।
संदीप ने निदेशक को बताया कि एक एकड़ में पॉली हाउस लगाने में करीब साठ लाख रुपए की लागत आई, जिसमें 50 प्रतिशत का कुल 29 लाख रुपए उद्यान विभाग से अनुदान मिला। संदीप ने निदेशक को बताया कि उन्होंने पॉली हाउस लगाने के बारे में विकासखंड देवा के रहने वाले किसान मोइनुद्दीन से काफी सहयोग मिला और उन्होंने इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी। शुरू में उन्होंने जरबेरा की खेती करना शुरू किया । आज उनके पास छह पॉली हाउस है । संदीप आसपास के किसानों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। निदेशक विजय बहादुर ने संदीप के मेहनत की तारीख करते हुए कहा कि जनपद के और किसान भी केला, मशरूम, स्ट्रॉबेरी ,व्हाट ड्रैगन फ्रूट की ज्यादा से ज्यादा खेती कर विभाग से सहयोग व अनुदान ले सकते हैं।
उन्होंने जिले के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के किसान जिले का नाम प्रदेश और देश मेंक रोशन कर रहे हैं । उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी महेश श्रीवास्तव व योजना अधिकारी गणेश चंद्र मिश्र की भी तारीफ की।
ये भी पढ़ें -बदहाली: विस्थापितों को बसंतकुंज में मिले अधूरे घर, बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं
