नोएडा में लूट की फर्जी घटना को अंजाम देने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 38 लाख रुपये बरामद
गौतमबुद्धनगर, अमृत विचार। नोएडा में पुलिस ने 38.50 लाख रुपये की कथित लूट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनिति ने बताया कि मंगलवार रात थाना फेज- दो पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर 136 के निकट दो बदमाशों ने बाइक सवार अशोक और सुनील पांडे की मोटरसाइकिल को रोककर उनसे पैसों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 38.50 लाख रुपये थे।
अधिकारी के मुताबिक, अशोक और सुनील जिस व्यापारी के पास काम करते हैं, उन्हीं के पैसों को लूटने की योजना बनाई थी। इस योजना में आरोपियों के एक साथी ने भी योगदान दिया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से लूटी हुई पूरी रकम और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान सिकंदर के रूप में हुई, जिसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें -UP में IAS के तबादले, विजय कुमार बने विशेष सचिव नियुक्ति
