बिहार में NDA सरकार ने की जिला ‘प्रभारी मंत्रियों’ की सूची जारी, जानें किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी? 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को विभिन्न जिलों का 'प्रभारी मंत्री' नियुक्त किया। बिहार सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः पटना और मुजफ्फरपुर जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सिन्हा भोजपुर जिले के भी प्रभारी मंत्री होंगे। 

मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव वैशाली जिले के प्रभारी मंत्री होंगे। आदेश के अनुसार, मंत्री प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद और सुमित कुमार सिंह को सारण का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि रेणु देवी को सीवान का जिम्मा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, मंत्री मंगल पांडेय दरभंगा और बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह कटिहार और अशोक चौधरी सीतामढ़ी तथा जहानाबाद के प्रभारी मंत्री होंगे। 

मंत्री लेशी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया और गया, नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर तथा दिलीप कुमार जायसवाल को सहरसा का प्रभारी मंत्री बनाया गय है। मंत्री महेश्वर हजारी खगड़िया, शीला कुमारी शेखपुरा और लखीसराय तथा सुनील कुमार पूर्वी चंपारण, जनक राम पश्चिमी चंपारण, हरि सहनी अरवल और कृष्णनंदन पासवान गोपालगंज की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंत्री जयंत राज को रोहतास, जामा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेन्द्र मेहता को बांका तथा संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कठुआ में आतंकवादियों को मार गिराया गया, मुठभेड़ में छह सुरक्षाकर्मी घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी में बिजली इंजीनियर, निजीकरण-उत्पीडन करने वाले अफसरों पर FIR, समिति बैठक में फैसला
असाध्य रोगियों का होगा मुफ्त इलाज: चार बड़े चिकित्सा संस्थानों को मंजूर किये 30 करोड़, सख्त शर्तों के साथ आदेश
Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी आज, ज्योतिषाचार्य से जानें भगवान विष्णु की पूजा-व्रत का शुभ मुहूर्त 
होली से पहले शराब की बड़ी खेप बरामद : STF ने तीन तस्करों को दबोचा, गंगा नदी के रास्ते बिहार भेजने की थी तैयारी
CM योगी का सिंगापुर-जापान दौरा बना खासः 1.5 लाख करोड़ के MOU, 2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह पर यूपी की रफ्तार तेज