अग्निकांड : सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, चार झुलसे
तेरहवीं संस्कार का खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग
बहराइच, अमृत विचार। ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के मजरा अबुल्लापुर में तेरहवीं संस्कार के लिए बुधवार दोपहर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर से लीकेज से आग लग गई। जिसमें दो ग्रामीणों का छप्पर जलकर राख हो गया। खाने की तैयारी में लगे घर परिवार के चार लोग झुलस गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विकास खंड जरवल के ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के मजरा अबुल्लापुर में संतलाल की पत्नी शांति की मृत्यु हो गई थी। जिनका बुधवार को तेरहवी संस्कार का कार्यक्रम था। घर के बाहर छप्पर में तेरहवीं के लिए भोजन बन रहा था। परिवार के लोग सब्जी काट रहे थे, तभी खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप निकल गया जिस आग तेजी से फैल गई।
छप्पर के नीचे काम कर रहे परिवार के बबलू पुत्र शत्रुघन 17 वर्ष, सुखनंदन पुत्र बेचू 40 वर्ष, शिवानंद पुत्र नंदकिशोर 25 वर्ष, दुर्गेश कुमार पुत्र संतलाल 20 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। बाकी लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
आग इतनी भीषण लगी कि खाना बनाने वाला सिलेंडर फट गया आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। अपने-अपने घरों में लोग छुप गए। छप्पर में रखा तेरहवीं का सारा सामान खाने पीने का जलकर राख हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर : डोडा में मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल, कठुआ में संदिग्ध आतंकवादी ढेर
