सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की मौत,साथी गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटौंजा क्षेत्र में लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर क्रासिंग के पास हादसा

 बीकेटी, अमृत विचार । इटौंजा थाना अंतर्गत बुधवार को लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर इटौंजा धर्मपुर क्रॉसिंग के सामने बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया और उसकी कुचलकर मौत हो गई ।उसका साथी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब एक बजे इटाैंजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर धर्मपुर क्रासिंग के सामने बाइक काे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दीनदयाल (40) निवासी महाराजपुर, थाना मानपुर, जनपद सीतापुर की मौत हाे गई और अनिल (25) निवासी मिलकपुर थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर घायल हो गये।

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल अनिल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। सूचना पर पहुंचे परिजन ने बताया दोनों लखनऊ के एक टिंबर स्टोर में मजदूरी करते थे। दोनों बाइक से मजदूरी करने घर से निकले थे। इंस्पेक्टर ने बताया परिजन की तरफ से प्रार्थना-पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढे़ं- पाकिस्तान के साथ लगी सीमा अभेद्य नहीं होने के कारण आतंकवाद अभी तक बरकरार: फारूक अब्दुल्ला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज