अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना सरकार की प्राथमिकता: योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस के काम की तारीफ करते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। योगी ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर के बिकरू गांव में शहीद आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ शहीद पुलिसकर्मियों …

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस के काम की तारीफ करते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। योगी ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर के बिकरू गांव में शहीद आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनो को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पुलिस ने सराहनीय काम किया है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर चलने के परिणामस्वरूप अपराधियों के मन में कानून के प्रति खौफ पैदा हुआ है।मुख्‍यमंत्री ने कहा कि विभिन्न जिलों में पिछले तीन साल के दौरान हुई मुठभेड़ों में 125 अपराधी पुलिस ने ढेर कर दिए। सरकार अपराध के खिलाफ जंग जारी रखेगी। आज सभी अपराधी जेल में हैं या मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 के दौरान कानपुर के बिकरू कांड में शहीद आठ पुलिसकर्मियों समेत कुल नौ जवान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के दुखदर्द में उनके साथ खड़ी है। बिकरु कांड में शहीद पुलिस कर्मियों को 50 लाख की जगह एक करोड़ रुपये दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए नवरात्र के पहले दिन से सड़कों पर महिला पुलिस भी सक्रिय है।

एंटी रोमियों स्क्वायड शोहदों को सबक सिखा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जगह विशेष अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 थाने और नौ नई पुलिस चौकियों का निर्माण किया है। 34,217 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। उनकी संपति जब्त की गई।

संबंधित समाचार