बरेली: धान का उचित मूल्य न मिलने पर भड़की भाकियू, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बिचौलियों के चलते धान का उचित मूल्य न मिलने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) में रोष है। भाकियू ने बुधवार को जिलाधिकारी को विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम प्रशासन वीके सिंह को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने किया। उन्होंने …

बरेली,अमृत विचार। बिचौलियों के चलते धान का उचित मूल्य न मिलने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) में रोष है। भाकियू ने बुधवार को जिलाधिकारी को विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम प्रशासन वीके सिंह को सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने किया। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में जिले में धान क्रय केंद्र भौगोलिक परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए नहीं खोले गए हैं। जो केंद्र लगे हैं उनमें भी अधिकांश का संचालन नहीं होने से किसनों को मजबूरी में 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान बेचना पड़ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि धान की फसल के बहुत कम दाम देकर किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। केंद्रों पर नमी के नाम पर सिर्फ ठगी की जा रही है। निजी नलकूपों पर मीटर लगाने पर भी रोक की मांग की है।

पूर्व जिला प्रभारी पप्पू गंगवार ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए एक अलग से गन्ना विभाग बना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित भुगतान हो रहा है मगर चीनी मिलें अनदेखी कर रही हैं। चीनी मिलों पर अब भी करोड़ों रुपये बकाया है। 30 अक्टूबर से पहले संपूर्ण भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

आंवला तहसील के अध्यक्ष अवनीश सिंह ने रबी फसलों के लिए खाद की कमी नहीं होने और फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। सुधीर बालियान ने निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा बेचे गए धान के नकली बीज में दाना नहीं आने पर इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में हीरालाल गंगवार, चौधरी सोमवीर सिंह आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार