बरेली: 44.4 डिग्री का टार्चर...तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस साल जून में बुधवार को सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने तीन दिन तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 18 जून से बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सुबह 42 प्रतिशत और शाम को 20 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तीन दिन तक लू चलने का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं 18 जून से बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले पर भड़का विहिप, फूंका आतंकवाद का पुतला

संबंधित समाचार