बहराइच : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे महिला समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम मझौवा गांव निवासी मनीष कुमार की दो दिन पूर्व मौत हो गई। युवक की मां ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस महिला समेत दो लोगों पर दर्ज कराया था।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक दीपक सिंह, महिला सिपाही शालिनी सिंह और दिवाकर सिंह की टीम ने चीनी मिल मार्ग से गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने कालीचरण पुत्र रामधन निवासी पचपेड़वा  मंझौवा भुलौरा और सुमन देवी पत्नी मनीष गौतम निवासी नानपारा देहाती PWD डाक बंगला को जेल भेजा है।

यह भी पढ़ेः कर्मचारियों की मांग जल्द होगी पूरी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही यह बात

संबंधित समाचार