कुंवारी बेगम You Tube पर सिखा रही थी गंदा काम, बच्चों पर बनाये आपत्तिजनक वीडियो
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली यूट्यूबर (You Tuber)शिखा मैत्रेय पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम पर गंभीर आरोप लगे हैं।
कुंवारी बेगम यानी शिखा मैत्रेय के खिलाफ हुई शिकायत में कहा गया है कि वह बच्चों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाती थीं। जिसमें छोटे बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने की जानकारी देते हुये वीडियो यूट्यूब पर प्रसारित किये गये थे। हालांकि शिखा ने अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो हटा दिये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शिखा के खिलाफ कौशांबी थाने में बुधवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पुलिस शिखा से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस उसके सोशल मीडिया चैनल्स को खंगालने में जुटी हुई है। जिससे यह जानकारी हो सके कि शिखा कब से सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री परोस रही थी।
यह भी पढ़ें:- बहराइच: दरवाजा तोड़कर मकान में चोरी, एक लाख नकदी समेत अन्य सामान भी उठा ले गए चोर
