रिश्वतखोर पर गिरी गाज : एंटी करप्शन की टीम ने डाक कर्मचारी को घूस लेते पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जूनियर कर्मचारी की बहाली के लिए मांगे थे दो लाख

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा डाक विभाग में तैनात डाक सहायक को बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम डाक सहायक को लेकर साथ चली गई है।

नानपारा में संचालित डाक विभाग में आजाद की तैनाती है। आजाद को विभागीय कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया था। आजाद का कहना है कि बहाली के लिए डाक विभाग में तैनात डाक सहायक विनोद कुमार की ओर से दो लाख रूपये की मांग की जा रही थी। बृहस्पतिवार को डाक सहायक ने आजाद से रूपये की मांग की थी। इसकी शिकायत आजाद ने एंटी करप्शन टीम से कर दी।

दोपहर में एक बजे के आसपास 20 हजार रूपये घूस देते समय डाक सहायक विनोद कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे निरीक्षक कार्यालय में ले गए। पूछताछ के बाद डाक सहायक को एंटी करप्शन की टीम साथ लेकर चली गई। एंटी करप्शन टीम के छापेमारी को लेकर विभाग में हड़कंप मच गया है। नानपारा में स्थित डाक विभाग के कार्यवाहक पोस्टमास्टर विजय कुमार ने बताया कि टीम आई थी। डाक सहायक को रूपये लेते गिरफ्तार किया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार