प्रयागराज : परिषद को जल्द मिलेंगे 5856 शिक्षक, अब होगा विद्यालय का आवंटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। परिषद  स्कूलों को जल्द ही 5856 शिक्षक मिलने वाले हैं। 2016 में निकाली गई भर्ती प्रक्रिया का रास्ता अब साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 6 महीने पहले इन नियुक्ति पत्र दिया गया था। लेकिन विद्यालय आवंटन नहीं हुआ था। अब परिषद ने सभी जिलों के बीएसए से शिक्षकों का विवरण मांगा है। यह विवरण 15 जून तक देना होगा। 

परिषद ने 2016 में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती की थी। बीते कई साल बाद इस भर्ती में चयनित हुए शिक्षकों में से 6004 को नियुक्ति पत्र देते हुए उनका विद्यालय आवंटन किया गया था। लेकिन 5856 शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकती थी। इन शिक्षकों का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। वहां से उनका फैसला आने के बाद इन अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर 2023 और 7 जनवरी 2024 को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए लेकिन विद्यालय आवंटित नहीं किए गए थे।

इसके खिलाफ अभ्यर्थी फिर से सुप्रीम कोर्ट में अपनी अर्जी दाखिल किए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 15 में 2024 को इस पर फैसला सुनाया था और विद्यालय आमंत्रित करने का आदेश दिया था। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक ऑनलाइन किए गए आवंटन के लिए सभी से शिक्षकों का विवरण 15 जून तक मांगा गया है। इसके बाद विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ही या पतित प्रक्रिया पूरी होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार