प्रतापगढ़: किशोर की गला रेतकर हत्या, बाग में फेका शव-जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। लाई चना का ठेला लगाने वाले किशोर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बाग में फेंक दिया गया। शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर की मौत से परिजन रो रो कर बेहाल हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी अखिलेश गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र अजय गुप्ता की गुरुवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। वह लाई चना भूनकर ठेले पर बेचता था। गुरुवार की शाम वह कुम्हीआइमा बाजार में ठेला लेकर गया था। वहां से देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गये। कोई फोन कॉल न आने पर उसकी तलाश करने लगे। किशोर के परिवार के लोगों के साथ गांव वाले भी खोजबीन में जुट गए। घर से करीब एक किमी दूर मऊहरिया के पास उसका लाई चने का ठेला मिला तो लोगों में अनहोनी की आशंका बढ़ गई। खोजबीन में जुटे लोगों को रात करीब 9.30 बजे पूरे भगवत अधिया की बाग में अजय गुप्ता का शव पड़ा मिला। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर  हत्या कर दी गई थी। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। 

सूचना पर थाने की पुलिस फोर्स के अलावा सीओ राम सूरत सोनकर पहुंचे। जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि  अजय की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी है। घटना के कारणों को जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -उपभोक्ताओं से अभद्रता करने पर लखनऊ में कैशियर निलंबित

संबंधित समाचार