लखनऊ: पति से बाथरूम साफ कराया तो पत्नी ने किया एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। संविदा कर्मी से एक्सईएन बीकेटी ने घर का काम कराने के साथ बाथरूम साफ कराया। इसकी जानकारी होने पर संविदाकर्मी की पत्नी ने गुरुवार रात एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा कर दिया। कर्मी ने मामले की शिकायत ऊर्जा मंत्री से भी की है।

संविदा कर्मी अनुरोध रस्तोगी ने बताया कि 15 वर्षों से जीपीआरए पावर हाउस पर कार्यरत है।उसका आरोप है कि अधिशासी अभियंता दिनेश पाल सिंह (एक्सईएन) बीकेटी स्थित घर पर घरेलू काम करने के साथ बाथरूम साफ कराते थे। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते। घर में काम करने का सुबूत सीसीटीवी फुटेज में है। संविदाकर्मी ने इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री से भी की है।

संविदाकर्मी से घर का काम और बाथरूम की सफाई कराने की जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में हंगामा कर दिया। इससे घबराकर अधिशासी अभियंता वहां से चले गए। पत्नी ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता की प्रताड़ना के चलते अक्सर पति की तबियत खराब हो जाती है।

ये भी पढ़ें -पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर सीडब्लूसी ने उठाया सवाल, पढ़िए बहराइच का ये पूरा मामला

संबंधित समाचार