Ayodhya: अब तक बंद नही हुआ टोल बाई-पास का रास्ता, राम मंदिर की सुरक्षा में लग सकती सेंध

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार: लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर बने रौनाही टोल प्लाजा का बना बाई-पास रास्ता अब तक बंद नहीं हुआ। 24 घंटे हर दिन 3 से चार हजार चौपाए वाहन टोल बचाने के लिए इस चोर रास्ते से गुजरते है। राम मंदिर की सुरक्षा भी इसी हाइवे से जुड़ी है।

सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार: लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर बने रौनाही टोल प्लाजा का बना बाई-पास रास्ता अब तक बंद नही हुआ। यह राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध साबित हो सकता है। बता दें एनएच-27 के इस टोल प्लाजा से गुजरने वाला चोर मार्ग अब तक बंद नही हुआ। चुनाव के दौरान इसे बंद करने की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन यह अब तक कारगर नहीं रही।

टोल से पश्चिम करीब 400 मीटर पहले दक्षिणी ओर बनी जिला पंचायत की पक्की सड़क पूरे देवी तिवारी पुरवा को जाती है। इसी के मध्य में टोल के इस्ट से निकल कर आई एक सड़क बाईपास के रूप में इस सड़क को जोड़ती है, जो टोल से बचने वाले वाहनों के आने जाने वाले मार्ग के रूप में प्रयोग की जा रही है। इस चोर रास्ते पर आने-जाने वाले वाहन सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन ही रहे है। इस रास्ते से जाने से कार चालक स्पीड का भी ध्यान नहीं देते हैं और तेज रफ्तार की वजह से कुछ की जान भी ले चुके हैं। इसी रास्ते अपराध जगत से जुड़े लोग भी आसानी से हाइवे की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए अयोध्या की ओर से आ जा रहे है। ऐसे में रामनगरी की सुरक्षा को कभी भी ग्रहण लगा सकते है। 

तीन से चार हजार वाहन इस मार्ग से रोज गुजर रहे हैं। इससे राजस्व की भी काफी क्षति हो रही है, लेकिन सार्वजनिक मार्ग होने से हम इसे बंद नहीं कर सकते हैं। प्रशासन अनुमति देगा, तो हम प्रबंध कर देंगे। 
 -एस एस सिकरवार, टोल प्रबंधक

यह भी पढ़ेः ASI और रेलवे अफसर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ घूस लेते धर दबोचा

संबंधित समाचार