Kanpur Dehat Crime: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव...प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखी जा रही घटना

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर देहात में]संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

कानपुर देहात, अमृत विचार। सिकंदरा के करीमपुर गांव मे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। महिला कुछ दिन से अपने मायके में रह रही थी। इसी गांव में दो दिन पहले युवक की पिटाई से इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखी जा रही है। मौके पर पहुंचे एएसपी ने भी जांच की।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव निवासी सत्यनारायण की बेटी संगीता देवी (26) की करीब पांच वर्ष पहले रसधान गांव निवासी अजय सिंह उर्फ बदन के साथ शादी हुई थी। संगीता कुछ महीनों से अपने डेढ़ वर्ष के पुत्र वैभव के साथ अपने मायके करीमनगर में रह रही थी। शुक्रवार की भोर पहर घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर संगीता का शव संदिग्ध हालत में लटकता मिला। 

जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। वहीं घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी संगीता कुछ महीनों से मायके में रह रही थी और दामाद का आना-जाना लगा रहता है। बेटी दो दिनों से गुमशुम थी। 

वहीं इसी गांव में दो दिन पहले पिटाई से देव सिंह घायल हो गया था। जिला अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई थी। जिससे लोग संगीता की मौत को देव सिंह से जोड़कर चर्चा करते रहे। मामले में मृतक देव सिंह के परिजनों ने संगीता के परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिकंदरा थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने व रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मां के शव से लिपटकर बिलखता रहा मासूम

करीमनगर गांव में संगीता की मौत से उसका डेढ़ वर्षीय बेटा वैभव मां के शव से लिपटकर बिलखता रहा। मासूम को रोता देख परिजन और पड़ोसियो की आंखें नम हो गईं। इधर पत्नी संगीता की मौत की खबर सुनकर उसका पति अजय भी आवाक रह गया। पति ने घटना के बावत कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- Auraiya News: टायर फटने से डंपर मे लगी आग...ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत व क्लीनर घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

संबंधित समाचार