स्वावलंबन की राह : जेल की बैरक में महिला बंदी सीखेंगी कपड़ों की सिलाई का हुनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला जज,डीएम व एसपी ने महिला बन्दी बैरक में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया उद्घाटन

प्रतापगढ़ अमृत विचार । जिला जज अब्दुल शाहिद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना तिवारी, डीएम संजीव रंजन,एसपी सतपाल अंतिल एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से जेल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ दुरुस्त मिला।

जिला जज ने महिला बन्दी बैरक में बने सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। बैरक कक्ष का निरीक्षण कर विचाराधीन महिला बन्दियों से जानकारी प्राप्त कर उपस्थित महिला बन्दियां के बच्चों को खाने की सामग्री दिए। जिला जज, डीएम आदि ने पुस्तकालय का निरीक्षण कर पुस्तकों का अवलोकन किया गया। निरूद्ध किशोर बन्दियों से मिलकर उनके अपराध और उनकी आयु के सम्बन्ध में जानकारी ली। अस्पताल के निरीक्षण में वहां भर्ती नौ मरीजों के स्वास्थ्य एवं दवाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता को देखा। जिला जज ने जेल में कार्यरत पीएलवी से उनके कार्यो के बारे में जानकारी ली। बैरकों का निरीक्षण कर कैदियों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक वस्तुयें बरामद नही हुई। जेल अधीक्षक ने बताया कि कुल 849 बन्दी जेल में निरूद्ध है,जिसमें 187 सिद्धदोष व 662 विचाराधीन है। जिला कारागार के कन्ट्रोल रूम कक्ष, लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर अजय कुमार, चिकित्साधिकारी प्रवीण रंजन, डिप्टी जेलर आफताब अहमद अंसारी,ध्रुव नारायण, शारदा देवी, फार्मासिस्ट केसरी नन्दन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े- लखनऊ: 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं डॉ. सूर्यकान्त, राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

 

संबंधित समाचार