प्रयागराज : महिला समेत तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार : यमुना नगर में महिला समेत तीन ने दम तोड़ दिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोगों की मानें तो अधिक गर्मी के कारण यह मौतें हुई हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।

बिलासपुर के चौढा थाना पाली निवासी  बबलू धनुहार अपने परिवार समेत ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने आया था। वह ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म संख्या दो में रुका था। अचानक उसकी पत्नी सुनीता 35 जो मजदूरी करती थी, की तबियत खराब हो गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया। महिला का परिवार गरीब था, इसलिए जीआरपी चौकी प्रभारी नैनी ने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद की।

जंक्शन स्टेशन नैनी के प्लेटफार्म एक पर शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव मिला। रेलवे स्टेशन नैनी से मोमो मिलने पर उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद सरोज चौकी प्रभारी जीआरपी नैनी मय हमाराह घटनास्थल पर पहुंचे और अज्ञात पुरुष के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के यात्रियों, दुकानदारों एवं ई-रिक्शा चालकों आदि से प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके की औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दक्षिणी लोकपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम अधेड़ गंभीर हालत में मिला। चौकी प्रभारी अरैल ने उसे इलाज के लिए सीएचसी चाका भेजा। जहां से उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वरूपरानी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी भी पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़े- लखनऊ: 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं डॉ. सूर्यकान्त, राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

 

 

संबंधित समाचार