मुरादाबाद: रोहित पर फायर करने वाला बंटी सैनी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार: कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रोहित और फायर करने वाला बंटी सैनी पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुआ है। मुठभेड़ कल्याणपुर रोड पर हुई है। बंटी के पैर में गोली लगी है।

 एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को बसंत विहार में रहने वाले रोहित को जान से मारने की नीयत से बंटी ने उस पर गोली चलाई थी। इस घटना में रोहित घायल हुआ था। इस मामले में कटघर थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। 

पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी, तभी रात में कल्याणपुर रोड पर उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। यह कटघर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। मुठभेड़ में घायल हुए हिस्ट्रीशीटर को इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल में लेकर आई है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : गंगा दशहरा 16 जून को, जिलाधिकारी ने किया घाट का निरीक्षण

संबंधित समाचार