Kanpur News: गुप्तांग में ईंट बांधने के आरोपी को जमानत नहीं...एडीजे 13 की कोर्ट में दाखिल की थी याचिका

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में गुप्तांग में ईंट बांधने के आरोपी को जमानत नहीं

कानपुर, अमृत विचार। काकादेव कोचिंग मंडी में ऑनलाइन गेम में हुए लेनदेन के विवाद में छात्र के साथ हैवानियत बरतने वाले आरोपी की जमानत याचिका एडीजे 13 की कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी की मां की ओर से शपथपत्र दाखिल किया गया। जिसमें बताया गया कि छात्र ने आरोपी से नीट में चयन कराने के नाम पर 4 लाख रुपये लिए थे। 

इटावा जिले के लवेदी थानाक्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर इंटर की परीक्षा पास कर दोस्त केशव व शिवा के साथ कानपुर आया था। वह केशव और शिवा के साथ ही ब्वायज हास्टल में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। किशोर ने ऑनलाइन गेम एवीएटर खेलने के नाम पर केशव से 20 हजार रुपये उधार लिए, लेकिन वह गेम में पैसे हार गया था। पैसा न लौटा पाने पर शिवा, केशव, तनय, नितिन, योगेश विश्वकर्मा, संजीव ने उसे गीता नगर स्थित नितिन के फ्लैट में बंधक बना कर बेरहमी से पीटा था।

आरोपियों ने किशोर को निर्वस्त्र कर उसके गुप्तांग में ईंट बांधकर लटकाया और आग से उसे जलाया था। आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया था। किशोर ने बताया था कि उसे काकादेव गीतानगर निवासी तन्मय ने स्प्रे डाल कर जलाया था। मामले में तन्मय की मां सीमा चौरसिया की ओर से एडीजे 13 सुरेंद्र पाल सिंह की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी।

जिसमें बताया गया कि वायरल वीडियो डीप फेक एप के माध्यम से बनाया गया। छात्र ने आरोपी तन्यम से नीट में सलेक्शन कराने के नाम पर 4 लाख रुपये लिए थे। वापस मांगने पर उसे जबरन फंसाया गया। लोक अभियोजक चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी तन्मय की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

ये भी पढ़े- Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेनों के बदले रहेंगे रूट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बरेली में हवाला नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़: फर्जी कंपनी बनाकर दिल्ली-दुबई तक जुड़ रहे थे तार, 3 लाख कैश के साथ मोईन अली गिरफ्तार
MJPRU Exam & Session Calendar: विश्वविद्यालय ने जारी किया सत्र 2026-27 का शेड्यूल, 25 जुलाई तक होंगे एडमिशन
यूपी EOW की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, 'जनता का विश्वास तोड़ने वाले आर्थिक अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई'
महाराजगंज पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई , इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 1 करोड़ के गांजा के साथ तमिलनाडु का निवासी गिरफ्तार
नेपाल में फिर गूंजेगी शाही नरसंहार की गूंज: गृह मंत्री गुरुंग का बड़ा फैसला, राजा वीरेंद्र के पूरे परिवार की हत्या की नए सिरे से होगी जांच