बरेली: शादी का झांसा देवर 6 साल तक करता रहा युवती का शारीरिक शोषण, SSP से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने शादी का झांसा देकर 6 साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाए। गर्भ ठहरने पर उसको दवा देकर गर्भपात करा दिया। अपने घर ले जाकर युवक के परिजनों ने शादी का आश्वासन दिय, लेकिन उसके बाद भी  शादी नहीं की। आरोपी युवक का भतीजा लगातार युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में युवती ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना कैंट के ठिरिया निवासी युवती ने बताया कि उसको ठिरिया के वार्ड नम्बर 10 के उवैश ने अब से 6 साल से अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह कई बार गर्भवती भी हो गई। दबा देकर उसका गर्भपात करा दिया।

8 जून को को उवेश युवती को अपने घर वालों के पास लेकर गया। उवैश के भाई ने 10 जून को शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन शादी नहीं की। आरोपी का भतीजा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले युवती ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: हजरत कोहाड़ापीर शाह के उर्स में दुआओं की इल्तिजा, मुहब्बत का नजराना लेकर उमड़े जायरीन 

संबंधित समाचार