Video: मोहनलालगंज तहसील पर हुआ हंगामा, समाधान दिवस की कार्रवाई बाधित
लखनऊ, अमृत विचार। मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई उस समय बाधित हो गई जब वहां अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता की शिकायत पर मुकदमा न दर्ज होने से नाराज सैकड़ो अधिवक्ता तहसील पहुँच गए और हंगामा करने लगे। अधिवक्ताओं ने एसीपी मोहनलालगंज पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।
इस हंगामे के चलते तकरीबन एक घंटे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का काम बाधित रहा। दूरदराज से अपनी फ़रियाद लेकर आये लोगों को काफी परेशानी का सामना कर न पड़ा।
#Video : मोहनलालगंज तहसील पर हुआ हंगामा, समाधान दिवस की कार्रवाई बाधित #lucknow #mohanlalganj #samadhandivas pic.twitter.com/4lDV3Az16D
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 15, 2024
ये भी पढ़ें -बहराइच: मेडिकल कॉलेज में मिली खामियों पर सांसद ने लगाई फटकार, दी चेतावनी
