लखनऊ: जुलाई से आंदोलन शुरू करेंगे कर्मचारी, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक में हुआ अहम निर्णय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की कार्यसमिति की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। नगर निगम स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। जिसमें प्रदेश सरकार की तरफ से निकाय कर्मचारियों की पूर्व से लम्बित सेवा सम्बन्धी एवं अन्य मांगों का समयबद्ध निस्तारण नहीं किये जाने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन इस बार आंदोलन में प्रदेशव्यापी जन जागरण मीटिंग और चरणबद्ध आन्दोलन किये जाने का निर्णय हुआ है।

बताया जा रहा है कि महासंघ की तरफ से निकाय कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए बीते वर्षों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। जिसके चलते पूर्व में नगर विकास के प्रमुख सचिव के साथ महासंघ के प्रतिनिधियों की बैठक भी हुई थी, लेकिन उसके बाद भी कर्मचारियों की समस्या का सकारात्मक समाधान नहीं हो सका।

नगर निगम दो

इसी के चलते प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित महासंघ की बैठक में प्रदेश से आये कर्मचारी प्रतिनिधियों ने गहरा रोष व्यक्त किया। साथ ही प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आन्दोलन किये जाने का निर्णय प्रस्तावित किया गया। इसी के तहत जुलाई से प्रदेशव्यापी जनजागरण और गेट मीटिंग प्रारम्भ कर दी जायेगी। उसके बाद एक बड़े आन्दोलन की घोषण की जायेगी।

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ प्रान्तीय महामंत्री अशोक गोयल के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखते हुए सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में महासंघ की प्रदेश की विभिन्न ईकाईयों के रमाकान्त मिश्र कार्यवाहक अध्यक्ष, मुन्ना हजारिया कानपुर, राकेश अग्निहोत्री प्रान्तीय महामंत्री, जयदेव कौशिक गाजियाबाद, विनोद इलाहाबादी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कान्हा ठाकुर, मोहन गुलजार, आगरा, सुखबीर सिंह अध्यक्ष, फैय्याज़ हसन महामंत्री नगर निगम मेरठ, जयपाल सिंह पटेल उपाध्यक्ष, संतोष गुप्ता बरेली, अखिलेश कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा वाराणसी, विनोद कुमार कोमल नगर पालिका हाथरस, आशुतोष सिंह, प्रदीप सिंह, अजय कुमार नगर पालिका रायबरेली, कमलेश्वर सिंह नगर पालिका देवरिया, लखनऊ ईकाई से गोमती त्रिवेदी, सै. कैसर रज़ा, हरिशंकर पाण्डे, आनन्द कुमार मिश्र, सुनिता भट्ट, विजय शंकर पाण्डे, ऋषि कुमार, नितिन त्रिवेदी, आकाश गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, अब्दुल रशीद, मो. हनीफ, राजेन्द्र कुमार, अमरेन्द्र दीक्षित, राम कुमार रावत, विजय यादव आदि प्रतिनिधी शामिल रहे हैं। किया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार