प्रतापगढ़: नीट में धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर सौंपा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन

प्रतापगढ़, अमृत विचार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि गत दिनों संपन्न हुई नीट परीक्षा के परिणाम में 67 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।

माइनस मार्किंग के बावजूद छात्रों ने 720 में से 718,719 अंक प्राप्त किए, जबकि ये संभव ही नहीं है। एक प्रश्न गलत होने पर चार अंक कट जाते हैं, इतना ही नहीं उसमें बहुत से छात्र ऐसे भी हैं, जिनको ग्रेस मार्क देकर इस श्रेणी में लाया गया, जो भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। इससे लगभग 24 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया। उन्होंने कहा कि प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, वेदांत तिवारी, विजय शंकर तिवारी, सुरेश मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, केके शुक्ल,मासूम हैदर, सुधीर तिवारी,अभिषेक तिवारी,संजय इश्तियाक, अतुल पाण्डेय, मो.इरशाद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार