अंबेडकरनगर: बकरीद की नमाज कल, 8000 से लेकर 40000 रुपए तक के बिक रहे बकरे

अंबेडकरनगर: बकरीद की नमाज कल, 8000 से लेकर 40000 रुपए तक के बिक रहे बकरे

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। ईद उल अजहा  यानी बकरीद का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के बारहवें महीने जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को मनाया जाता है। जो इस बार सोमवार को परंपरागत रूप से संपन्न होगा। मौलाना मुहम्मद अब्बास रिजवी ने बताया कि कुर्बानी रस्म नहीं बल्कि तआला की पसंदीदा इबादत है। यह पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की यादगार है। 

इन दिनों में इस का विकल्प कोई दूसरा नेक अमल नहीं हो सकता है। मौलाना जफर अली रिजवी के मुताबिक कुर्बानी तीन दिनों तक दी जा सकती है। लेकिन 10वीं तारीख की कुर्बानी को वरीयता प्राप्त है। कुर्बानी सुबह से सूर्यास्त तक कर सकते हैं। मौलाना खलीकुज्जमा कादरी ने कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न करें। जानवरों का खून नालियों में न बहाएं। 

यहां होगी ईदुल अजहा की नमाज:

अयोध्या मार्ग पर रसूलाबाद हौजपट्टी स्थित केंद्रीय ईदगाह में सुबह 8:30 बजे, शिया जामा मस्जिद मीरानपुर में 10 बजे पेश इमाम मौलाना अकबर अली वायज जलालपुरी, जामा मस्जिद चौक शहजादपुर में सात बजे हाफिज मुहम्मद असफर, जामा मस्जिद लोरपुर ताजन में आठ बजे मौलाना जफर अली रिजवी, सब्जी मंडी शहजादपुर में सात बजे मौलाना रिजवान, ईदगाह गदायां में सात बजे मौलाना जमाल अहमद, मस्जिद सदरिया शाहजहांपुर मौलाना खलीकुज्जमा कादरी, मस्जिद गौसिया अब्दुल्लाहपुर मौलाना अबुल फायक मसूदी, मस्जिद उमर शाहजहांपुर में मौलाना मुहम्मद अशरफ, जामा मस्जिद मछलीगांव में मौलाना नूरूल हसन, मस्जिद मुर्तजवी ताजपुर में मौलाना अली अब्बास शीराजी और पटेलनगर स्थित कदीमी मस्जिद में सुबह मौलाना आफताब अहमद ईदुल अजहा की विशेष नमाज अदा कराएंगे।

बकरों की खरीद चरम पर:

जिला मुख्यालय के चौक शहजादपुर के अलावा जनपद के कस्बा टांडा, जलालपुर, बसखारी, किछौछा, हंसवर,  इल्तिफातगंज में कुर्बानी के लिए बकरों की मंडी विगत पखवारे भर सजी है। जहां खरीद-फरोख्त चरम पर है। जानकारों के मुताबिक आठ हजार से लेकर 40 हजार रुपए तक के बकरे मार्केट में उपलब्ध है। बकरा व्यापार के जानकर अब्दुल कय्यूम ने बताया कि बकरीद के अवसर पर जनपद में कुर्बानी के पशुओं का अनुमानत: 10 करोड़ रुपए का कारोबार होता है।

यह भी पढ़ेः 86 केंद्रों पर हो रही UPSC परीक्षा, मंडलायुक्त और DM ने केंद्रों का किया निरीक्षण

ताजा समाचार