महाराष्ट्र में बिजली गिरने से 25 लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उम्बरमाली गांव के पलासपाड़ा में बुधवार को बिजली गिरने से 25 ग्रामीण झुलस गए। ठाणे नगर निगम (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने गुरुवार को बताया कि कल करीब सात बजे भारी बारिश के बाद एक आवासीय इलाके में बिजली गिरने से 25 लोग इसकी चपेट में आने से …

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उम्बरमाली गांव के पलासपाड़ा में बुधवार को बिजली गिरने से 25 ग्रामीण झुलस गए। ठाणे नगर निगम (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने गुरुवार को बताया कि कल करीब सात बजे भारी बारिश के बाद एक आवासीय इलाके में बिजली गिरने से 25 लोग इसकी चपेट में आने से झुलस गये।

उन्होंने कहा कि बिजली की चपेट में आने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 25 लोग झुलस गए। उन्हें साहपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं।इस बीच स्थानीय विधायक दौलत दारोगा ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इलाके में आज सुबह तक गरज के बारिश जारी थी।

संबंधित समाचार