बरेली: घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा, युवक पर लघुशंका करने की कोशिश...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर में तीन युवकों ने घर में घुसकर भाई-बहन के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने युवक पर लघुशंका करने की भी कोशिश की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लश्करीगंज सैदुपुर निवासी रुखसाना ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे मामूली विवाद में गांव के ही मुस्तका, शकील खां और कील खां घर में घुस गए। आरोप है कि सभी ने बेटी गुलअफशा और बेटे अरबाज के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने बेटे के ऊपर लघुशंका करने की कोशिश की। लोग आते देख सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 20 जून को सपा प्रदेश अध्यक्ष का बरेली दौरा, कार्यकर्ताओं ने की तैयारी

संबंधित समाचार