बहराइच: रेशम उत्पादन के लिए बने कीट पालन गृह में निवास करने लगे ग्रामीण, अभियान को लगा झटका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न सहतूत के पेड़ लगाए और न ही रेशम उत्पादन के लिए बनाई योजना, अभियान को लगा झटका, मिहीपुरवा ब्लॉक के तीन स्थानों पर बने हैं 30 रेशम कीट पालन गृह

बहराइच, अमृत विचार। रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से ग्रामीणों को रेशम कीट पालन गृह दिया गया है। ढाई लाख रूपये की लागत से गृह बन गया है। लेकिन रेशम उत्पादन करने के बजाए ग्रामीण उस घर में जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में इस उद्योग को बढ़ावा देने के अभियान को झटका लगा है। 

प्रदेश के पांच जिलों में रेशम उत्पादन किया जाता है। इनमें बहराइच जिले का नाम भी शामिल है। रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर रेशम कीट पालन गृह निर्माण के लिए ग्रामीणों को राशि दी जाती है। जिससे कि ग्रामीण स्वावलंबी बनने के साथ रेशम कीट पालन को बढ़ावा दें। 

4

लेकिन विभाग में तैनात अधिकारियों की उदासीनता के चलते अभियान को धक्का लगा है। जिले के विकास खंड मिहीपुरवा में रेशम कीट पालन के लिए 30 ग्रामीणों को गृह निर्माण के लिए लाखों रूपये का बजट दिया गया। ग्रामीणों ने रेशम कीट पालन गृह का निर्माण भी करवा लिया। लेकिन उसमें रेशम कीट पालन के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। 

आलम है कि सभी ग्रामीण उसी में परिवार समेत रह रहे हैं। ग्रामीणों ने रेशम कीट पालन के लिए न तो शहतूत के पेड़ लगाए हैं और न आवास में कुछ कार्य किया है। सिर्फ रेशम कीट पालन गृह बनाकर उसमें रह रहे हैं। जबकि इसके निर्माण के लिए सरकार की ओर ढाई ढाई लाख रूपये प्रति ग्रामीण को दिया गया है। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते इस अभियान को धक्का लगा है।

यहां बने हैं आवास

मिहीपुरवा विकास खंड के गायघाट, महादेवा और गोपिया में फार्म स्थित है। यहां के ग्रामीणों को रेशम कीट पालन गृह के लिए आवास निर्माण कराया गया है। जिसमें रेशम कीट पालन के लिए 20/30 स्क्वायर फीट में उसी के हिसाब से निर्माण हुआ है।

बदल जाती है योजना, होगी जांच

जुलाई माह से जिले में रेशम कीट पालन का शुभारंभ होता है। सरकार की ओर से हर बार योजना बदल दी जाती है। अगर रेशम कीट पालन गृह में कोई रह रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उसे रेशम उत्पादन के लिए प्रेरित किया जायेगा..,
मिथिलेश कुमार सहायक निदेशक रेशम।

यह भी पढ़ेः तलाक पर ही खत्म हो रहा घरेलू विवाद, मयस्थता केंद्र विफल, जानें वजह

संबंधित समाचार