बाराबंकी: मेंथा की पेराई के समय टंकी में विस्फोट, बुरी तरह झुलसा वृद्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। मेंथा की पेराई करते समय टंकी विस्फोट हो गया। हादसे में एक वृद्ध बुरी तरह से झुलस गया। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम मलिहामऊ निवासी 60 वर्षीय महावीर अपने भाई हरि नाम के साथ सोमवार की सुबह खेत मे लगी टंकी पर मेंथा की पेराई कर रहे थे। 

टंकी को गर्म करने के लिए हरिराम काफी समय तक ईंधन की झोंकाई करते रहे। इसके बावजूद जब टंकी से तेल निकलना शुरू नहीं हुआ। वहीं पर मौजूद उनके भाई महावीर टंकी का ढक्कन कसने लगे। इस दौरान मेंथा ऑयल की टंकी में अचानक भीषण धमाका हो गया। जिससे महावीर झुलस गए।

विस्फोट होते ही आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने झुलसे वृद्ध को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ेः तलाक पर ही खत्म हो रहा घरेलू विवाद, मयस्थता केंद्र विफल, जानें वजह

संबंधित समाचार