बहराइच: शौचालय का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने की लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काफी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात ले गए चोर

बहराइच, अमृत विचार। जिले के फरदा सुमेरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में प्रसाधन का दरवाजा तोड़कर चोर जीने से कमरे में घुस गए। इसके बाद सभी सोने और चांदी के जेवरात समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदा सुमेरपुर के मजरा धौकलपुरवा निवासी शिवनारायन सिंह पुत्र गुलाब सिंह सोमवार रात को मुख्य दरवाजे पर सो रहे थे। बहू और बेटा छत पर सो रहे थे। रात में अज्ञात चोरों ने प्रसाधन का दरवाजा तोड़ दिया।

2

इसके बाद सभी जीने के सहारे कमरे में घुस गए। चोरों ने सोने की अंगूठी छह पीस, एक जोड़ी कान की बाली, झाला, पायल, सोने की सुई और धागा समेत अन्य जेवरात और 18 हजार रुपये नकदी चोरी की। पीतल और फूल के बर्तन चोर उठा ले गए।सुबह दरवाजा टूटा होने और कमरे में सामान बिखरा होने पर चोरी की जानकारी हुई।

जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शिव नारायन सिंह ने थाने में तहरीर दी है। ग्रामीण के मुताबिक तीन लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः तलाक पर ही खत्म हो रहा घरेलू विवाद, मयस्थता केंद्र विफल, जानें वजह

संबंधित समाचार