Kanpur: विद्युत बिल से नहीं होगा गृहकर का मिलान, नगर निगम अधिकारियों ने खड़े किये हाथ, मोबाइल पर पहुंचेगा हाउस टैक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में गृहकर से विद्युत बिलों का मिलान करने में समस्या खड़ी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार एक-एक संपत्ति में कई-कई मीटर कनेक्शन होने की वजह से मिलान करने में दिक्कत आ रही है। शहर में जीआईएस सर्वे के जरिये 85 हजार संपत्तियों का मिलान हो गया है। इसके साथ ही नगर निगम ने ढाई लाख से अधिक संपत्तियों के गृहकर बिल अब मोबाइल पर भेजना शुरू कर दिया है।

गृहकर वसूली बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त ने नगर निगम और केस्को के बिल के मिलान को कहा है। कई संपत्तियों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं इसके बावजूद संपत्तियों से आवासीय गृहकर ही लिया जा रहा है। इससे नगर निगम को हो रही हानि को दूर करने के लिये सर्वे शुरू किया गया। लेकिन, इस कार्य में समस्या खड़ी हो गई। जोनल अधिकारियों ने बताया है कि नगर निगम के 110 वार्ड एवं विद्युत विभाग के 43 संबस्टेशन हैं। 

जो नगर निगम के वार्ड परिसीमन से विद्युत विभाग के सबस्टेशनवार कनेक्शन मैच नहीं करते हैं। इनसे प्रत्येक गृहकर एवं विद्युत कनेक्शनों से मिलान करना संभव नहीं है। अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को बताया कि एक ही संपत्ति में कई-कई विद्युत कनेक्शन हैं, जिससे संपत्तियों की सही संख्या नहीं मिल पा रही है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पूरे शहर में करीब 2.80 लाख लोगों को मोबाइल के जरिये गृहकर बिल भेजे जाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: 652 स्कूलों में 50 से भी कम है छात्र संख्या; प्रधानाचार्यों से मांगा गया स्पष्टीकरण, अब इन तरीकों से बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या...

 

संबंधित समाचार