Farrukhabad: बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की शाहजहांपुर जेल में मौत... दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार एसोसिएसन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की शाहजहांपुर जेल में मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शाहजहांपुर की जिला जेल में बंद बार एसोसिशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की मौत हो गई। उनके मौत की खबर आते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राणा ने जेल में हुई संजीव पारिया की मौत को दुर्भाग्य पूर्ण बताया है। उन्होंने अधिवक्ता जगत में इसे अपूर्णीय क्षति बताते हुए इस असहनीय दुख में 19 -20 जून को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने प्रस्ताव पारित किया है। 

वरिष्ठ अधिवक्ता शशिभूषण दीक्षित, सत्यपाल सिंह चौहान, राजीव राठौर सहित सैकड़ों ने पारिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसे अपूरणीय क्षति बताया है। बताते चले कि वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव पारिया कई बार बार एसोसिएशन के महासचिव चुने गए।

इस दौरान उन पर जानलेवा हमला का मुकदमा कायम हुआ। इसके बाद उन्हें गैंगस्टर में गिरफ्तार कर जिला जेल शाहजहांपुर भेज दिया गया। जेल यात्रा के दौरान उनकी 60 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई। बुधवार को उनकी जेल में मौत हो गई। जिससे अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: हैलट अस्पताल के कैंपस में निर्माणाधीन सबस्टेशन का लेंटर गिरा, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

संबंधित समाचार