अमेठी में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का 54 वां जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में सैकड़ो कांग्रेसी इकट्ठा होकर राहुल गांधी के 54 वे साल पर केक काटकर व मिठाई बाटकर जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। आज 19 जून दिन बुधवार को अमेठी कांग्रेस जनों में राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह दिखा। पिछले वर्ष 19 जून 2023 को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर 101 बार हनुमान चालीसा पाठ करा कर राहुल गांधी के जन्मदिन को मनाया गया था।

वहीं इस बार 2024 में गौरीगंज कार्यालय पर कांग्रेसियों में बड़ा उत्साह रहा लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहला कार्यक्रम अपने जन प्रिय नेता के जन्मदिन मनाने का अवसर मिला। उत्साहित कार्यकर्ता आज कड़कड़ाती धूप में जिला कांग्रेस कमेटी के सामने कई घंटे तक शर्बत वितरण करते रहे। राहगीर, दुपहिया, व गुजरने वाले लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तन्मयता के साथ शरबत पिलाने में डटे रहे। शर्बत वितरण के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष   प्रदीप सिंघल ने साथियों के साथ भयंकर गर्मी व धूप की परवाह न करते हुए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते रहे और शर्बत वितरण का कार्यक्रम  चलता रहा।

 पूर्व प्रत्याशी आशीष शुक्ला, जिला प्रवक्ता अनिल सिंह,अर्जुन पासी, मो मतीन,वरिष्ठ नेता रामलखन शुक्ला,शत्रुहन सिंह,सर्वेश सिंह,अशोक दुबे, रामप्रताप पांडेय,,इन्द्रपाल माली,माता ,रविन्द्र प्रताप सिंह, पवन शुक्ला,ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राजा,अजीत यादव,देवमणि बब्बन द्विवेदी, धर्मेंद्रसिंह अवनीश मिश्र,हीरामणि,राजू ओझा, अयाज खा चंदा,जितेंद्र बहादुर सिंह,आनंद सिंह,युका अध्यक्ष शुभम सिंह, सौरभ मिश्रा,जगन्नाथ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: GST टीम ने दुकानों पर की छापेमारी, स्टॉक में कम मिला समान तो थमाया 40 लाख का कर नोटिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा