अयोध्या: राम नगरी का अनोखा गांव, जहां दस साल से बिना अर्थिंग के चल रही विद्युत आपूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार के लक्ष्मीदासपुर में लोगों ने जमीन में सरिया डालकर बनाई है अर्थिंग 

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद अंतर्गत स्थित लक्ष्मीदासपुर गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही से करीब 10 वर्षों से बिना अर्थिंग के सप्लाई दी जा रही है, जिसके चलते हमेशा लो वोल्टेज बना रहता है। वोल्टेज को ठीक करने के लिए उपभोक्ताओं ने जमीन में लोहे की सरिया डालकर अर्थिंग बना रखी है,  गांव भर में अर्थिंग तार का जाल बिछा हुआ है। कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।

50 घर वाले लक्ष्मी दासपुर में करीब 40 लाइट कनेक्शन लोगों ने ले रखा है। हाल यह है कि बल्ब तक नहीं जल पाते। पंखा और कूलर चलने की बात कौन कहे। उपभोक्ता देवमाती, नरेंद्र राय, श्याम कुमारी, पुष्पा देवी प्रसाद, चंद्रिका मालती, रेनू, राम शंकर, रवि प्रकाश, अजय राय, दिलीप कुमार राय, रमाकांत, राजकरन, विजय शंकर, अंकित, कृष्णा मौर्य, रामचंद्र, दिनेश मौर्य बताते हैं कि ट्रांसफार्मर से आने वाली लाइन में 20 पोल लगे हैं, लेकिन अर्थिंग का तार नहीं लगाया गया, जिससे सदैव लो वोल्टेज बना रहता है। 

यह हाल 10 वर्षों से है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। खंभे और तार ही न लगाए गए होते तो ठीक था। खाना बनाने के लिए रात में मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ता है। इसको ठीक करने के लिए उपभोक्ताओं ने चुनाव में जनप्रतिनिधियों से भी कहा, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनप्रतिनिधि अपना वादा भूल जाते हैं। अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव में केबल लाइन के लिए प्रस्ताव हुआ है। जल्द ही काम शुरू होने वाला है।

ये भी पढ़ें -गोंडा में NEET धांधली पर छात्रों ने किया प्रदर्शन-जलाया NTA डायरेक्टर का पुतला-Video

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म