बहराइच: तहसील मुख्यालय पहुंची यातायात निरीक्षक के कार्रवाई की गूंज, राजस्व लेखपाल संघ और बार एसोसिएशन की टीम ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। तहसील मिहीपुरवा के नायब तहसीलदार के वाहन के चालान करने का मामला फुल पकड़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार के पक्ष में बुधवार को तहसील के राजस्व कर्मियों और बार एसोसिएशन की टीम ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

मिहीपुरवा तहसील के आदर्श बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा की अगुवाई में बुधवार को वकीलों ने यातायात निरीक्षक अनेंद्र यादव के कार्य के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन की गई। वकीलों ने यातायात निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

उधर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव की अगवाई में राजस्व कर्मियों ने भी तहसील में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन शोभा लेखपाल संघ के अध्यक्ष का कहना है कि लाल नीली बत्ती लगी वाहन का चालान करना ठीक बात है।

लेकिन यातायात निरीक्षक की ओर से बलरामपुर मार्ग पर पत्नी के साथ मौजूद नायब तहसीलदार  के साथ जिस तरह अभद्रता की गई है वह अक्षमय है। सभी ने यातायात निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान ओम प्रकाश यादव, नफीस खान, राम प्रकाश, राकेश कुमार यादव, रामकुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, विमलेश कुमार, धर्मेंद्र समेत लेखपाल और वकील मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः स्टूडेंट्स के आवेदन कल तक, 20 के बाद आवेदन नहीं होगा स्वीकार

 

संबंधित समाचार