सुलतानपुर में 331 के सापेक्ष मात्र 100 हेक्टेयर भूमि का अब तक बैनामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औद्योगिक गलियारे का अधिकारियों ने मुआयना किया, जुलाई तक किसानों की तय भूमि क्रय किए जाने का लक्ष्य 

सुलतानपुर, अमृत विचार। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एस. सुधाकरन ने बुधवार को यूपीडा अंतर्गत प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे का मुआयना किया। औद्योगिक गलियारे के लिए तहसील जयसिंहपुर में अब तक भूमि क्रय के लिए प्रगति की समीक्षा भी की। औद्योगिक गलियारे के लिए यूपीडा को कुल 331 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है, जो एक्स्प्रेसवे से सटे हुए नौ ग्रामों से खरीदी जानी है। 

इसमें ग्राम-लथवा, अमिलिया सिकरा, सेवई, करेबन, चिरानेडीह, विशुनदासपुर, कल्याणपुर, चांदपुर, महमूदपुर सेमरी और अन्य गांव शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी ने ग्राम लथवा, करेबन, विशुनदासपुर, सेवई आदि का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 100 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि क्रय हो चुका है, इसमें करीब 760 भू स्वामियों की भूमि का बैनामा हो चुका है। 76 करोड़ रुपये भूस्वामियों के खाते में भेज दिया गया है। कुछ केस अभी भुगतान की प्रक्रिया में हैं। बताया कि इस औद्योगिक गलियारे के बनने से बाहर देश-विदेश की बहुत सारी कंपनियों द्वारा निवेश किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र का विकास होगा। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले यूपीडा तथा पोलैंड की कंपनी के अधिकारियों द्वारा निवेश के लिए फील्ड विजिट की गई थी।

एडीएम ने बताया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक है। इसके अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने के लिए अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर विपिन द्विवेदी, तहसीलदार जयसिंहपुर को कड़े निर्देश दिए हैं। कहाकि बीच में लोकसभा चुनाव आ जाने के कारण प्रगति कुछ धीमी रही, परंतु अब सात हेक्टेयर प्रतिदिन भूमि क्रय किये जाने का लक्ष्य एसडीएम व तहसीलदार को दे दिया गया है, जिससे कि जुलाई तक अवशेष भूमि का क्रय किया जा सके।

ये भी पढ़ें -गोंडा: समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर बिजली विभाग के 5 तकनीशियन निलंबित

संबंधित समाचार