बरेली: छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में छाया टोल टैक्स का मुद्दा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सात माह बाद छावनी परिषद कार्यालय में गुरुवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। बैठक से पहले नये अध्यक्ष बिग्रेडियर आदर्श कुमार भूटेल व मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी सभासदों ने नये कार्यभार संभालने …

बरेली, अमृत विचार। सात माह बाद छावनी परिषद कार्यालय में गुरुवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। बैठक से पहले नये अध्यक्ष बिग्रेडियर आदर्श कुमार भूटेल व मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी सभासदों ने नये कार्यभार संभालने वाले अधिकारियों का स्वागत किया।

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा टोल टैक्स के मुद्दे पर हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि लाकडाउन की अवधि में 21 दिनों तक टोल का किराया माफ किया जाएगा साथ ही आरएन टैगोर इंटर कॉलेज स्कूल के पास से गौटिया व चनेहटी जाने वाले रास्ते पर सड़क निर्माण की बात भी अधिकारियों ने रखी। जिसे सीईओ विवेक सिंह ने जल्द बनवाने के निर्देश दिए।

बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से छावनी परिषद के सहायक अभियंता आरके महेश्वरी ने पीडब्ल्यूडी का सड़क निर्माण कार्य गौंटिया जाने वाले रास्ते पर रोक दिया था। जबकि इसका बजट भी आ चुका था। बैठक में अमृत विचार अखबार की प्रमुखता से प्रकाशित की गई युगवीणा प्रकरण की खबर का जिक्र भी किया गया। जिस प्रकरण में ठेकेदार की ओर से बिना अनुमति पार्टी युगवीणा परिसर में आयोजित की गई थी। इसमें ठेकेदार का जवाब भी आया है। जिसमें ठेकेदार ने कहा कि मुझे पार्टी आयोजित होने की खबर नहीं थी। हालांकि, सीईओ ने ठेकेदार के ऊपर न्यायोचित कार्रवाई करने का आदेश दिया हैं।

इसके बाद शहनाई बरातघर को क्वारंटीन सेंटर हटाए जाने का मुद्दा उठा। इसके बाद अधिकारी व सभासदों की एकमत होने पर शहनाई बरातघर को क्वारंटीन सेंटर से हटा दिया गया। निर्णय हुआ है कि जरूरत पड़ने पर गर्ल्स प्राइमरी स्कूल को क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। सीईओ विवेक सिंह ने छावनी की गड्ढा युक्त सड़क को गड्ढा मुक्त करने निर्देश कर्मचारियों को दिए। इस दौरान सभी सभासद व अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार