बाराबंकी : ताड़ासन, अर्धचक्रासन और किया प्राणयाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर के कमला नेहरु पार्क में चल रहा योग सप्ताह

बाराबंकी: अमृत विचार। दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह के पंचम् योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह मनाने के क्रम में शहर के कमला नेहरू पार्क में सामूहिक योगा अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। योग सप्ताह के पांचवें दिन योग वेलनेस सेंटर, ऊधौली के योग प्रशिक्षक सुशील कुमार अवस्थी द्वारा सामान्य योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया गया।

योगाभ्यास प्रार्थना से शुरू कर शिथिलिकरण के अभ्यास जैसे ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, खड़े होकर किये जाने वाले अभ्यास जैसे ताड़ासन, वृक्षआसन, अर्धचक्रासन बैठकर किये जाने वाले अभ्यास जैसे ब्रजासन, भद्रासन, उष्टासन, पेट के बल किये जाने वाले अभ्यास, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन पीठ के बल किये जाने वाले अभ्यास जैसे सेतुबंध आसन पवन मुक्तआसन शवासन आदि करा गए। योग प्रशिक्षक सुशील कुमार अवस्थी ने बताया कि यह सामान्य योग प्रोटोकॉल अभ्यास करने में आसान व सुविधाजनक है।

इससे हमारा शरीर उर्जावान होकर मन मस्तिष्क शांत होता है। शरीर में स्फुर्ति और ताजगी बनी रहती है। कार्य कुशलता की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने प्रचलित स्लोगन योग को अपनाना है, स्वस्थ समाज बनाना है पर जोर दिया l इस बार दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग को हम सभी मिलकर ही सफल बना सकते हैं l योग सप्ताह 15 जून से लेकर 21 जून तक मनाया रहा है। योग सहायक कुमारी स्वीटी मौर्या द्वारा योगभ्यासियों को अभ्यास कराने मदद कर लोगों से आग्रह किया गया कि अभ्यास सत्र मे आकर इस अवसर का लाभ उठाएं l

यह भी पढ़ें :- लखनऊ: इप्सेफ की सरकार से अपील-कर्मचारियों का न करें ट्रांसफर, कहा- चुनाव में नाराजगी के बाद भी नहीं किया कोई बड़ा आंदोलन 
 

संबंधित समाचार