बरेली: मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार को स्कूटी लेकर निकलीं महिला कांस्टेबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। शहर विधायक, एसएसपी और डीपीओ ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को हरी झंडी दिखाकर गांधी उद्यान से रवाना किया। इसके बाद वह शहर की गलियों में घूमीं। साथ ही शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने कई स्कूलों में …

बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। शहर विधायक, एसएसपी और डीपीओ ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को हरी झंडी दिखाकर गांधी उद्यान से रवाना किया। इसके बाद वह शहर की गलियों में घूमीं। साथ ही शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने कई स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया।

गुरुवार दोपहर को शहर विधायक अरुण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, डीपीओ नीता अहिरवार समेत तमाम लोग गांधी उद्यान पर पहुंचे और मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए वहां से स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद यह टीम शहर की गलियों में घूमी और लोगों को जागरूक किया।

इसके साथ ही शहर से लेकर देहात तक के स्कूलों में पुलिस पहुंची और वहां मौजूद छात्राओं को यूपी 112, 181 नंबर की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि यदि को उन्हें परेशान करता है या छेड़खानी करता है तो इस बात को छुपाए नहीं, बल्कि इसकी शिकायत करें।

महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा हर व्यक्ति का धर्म
संभागीय परिवहन विभाग और रोडवेज ने संयुक्त रूप से महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया। कार्यक्रम सेटेलाइट बस अड्डे पर आयोजित किया गया। इसमें बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा (पप्पू भरतौल) मुख्य रूप से मौजूद रहे। अभियान के दौरान पप्पू भरतौल ने बस अड्डे पर चालकों को मास्क और सैनेटाइजर बांटे। इसके बाद एक ऑटो रैली निकाली गई। रैली को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सेटेलाइट बस अड्डे से शुरू होकर संभागीय परिवहन कार्यालय तक गई। इस दौरान करीब 40 ऑटो और रोडवेज चालकों के लिए सेव लाइफ फाउंडेशन की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मिशन शक्ति के बारे बताया गया। महिला यात्रियों व सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों पर सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा ऑडियो विजुअल माध्यम से जानकारी भी दी गई। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने सभी चालकों को नारी सम्मान के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरपी सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जेपी गुप्ता, बरेली डिपो के एआरएम चीनी प्रसाद, रुहेलखंड डिपो के एआरएम भुवनेश्वर कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार