Video: प्रयागराज में अतीक की फैमिली पर बुलडोजर एक्शन-अशरफ की पत्नी जैनब का आलीशान मकान ध्वस्त
प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी में माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। गुरुवार को अतीक अहमद की फैमिली पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के आलीशान मकान को बुलडोजर चलकर गिरा दिया गया है। बताया जा रहा है कि वक्फ बोर्ड की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर इस मकान निर्माण किया गया था। इस मकान का निर्माण सल्लाहपुर में किया गया था।

गुरुवार सुबह प्रयागराज पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। पूरे इलाके को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के घर के बगल का मकान उसके भाई जैद मास्टर का है। उन दोनों ने वक्फ बोर्ड की संपति पर कब्जा करके यह बंगला बनाया था। यह आलीशान मकान अतीक के घर से चकिया से कुछ दूरी पर ही है। बताते चलें कि उमेश पल हत्याकांड के बाद से अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा फरार चल रही है।
#Video प्रयागराज में अतीक की फैमिली पर बुलडोजर एक्शन-अशरफ की पत्नी जैनब का आलीशान मकान ध्वस्त #atiqahmad #prayagraj #umeshpalmurdercase #prayagrajpolice pic.twitter.com/sQfHH6SO5M
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 20, 2024
ये भी पढ़ें -Video: लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े, कहा-इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान
