श्रावस्ती में बदला मौसम, बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से थोड़ी राहत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। बीती रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज पछुआ हवा ने आंधी का रुख अपना लिया सारी रात रह-रह कर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह का मौसम सुहाना हो गया जनमानस को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

बुधवार की रात में अचानक मौसम बदल गया। चल रही तेज हवाओं के बीच रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं पेड़ पौधो में भी चमक आ गई। कड़ी धूप से मुरझाए पेड़ पौधे लहलहाते नजर आए। तेज आंधी के चलते कई पेड़ पौधे भी टूट व उखड़ गए। मार्ग पर पेड़ गिर जाने से आवागमन भी की जगह बाधित हुआ। एक तरफ जहां किसानों के चेहरों पर बारिश खुशी की लहर दिखीं वहीं कुछ लोगों के फलदार वृक्ष के टूटने से मायूसी भी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट

संबंधित समाचार