बरेली: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मछली पालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से जा रहे मछली पालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। 

बता दें, थाना फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के रहने वाले मोहम्मद शफीक का 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आकिब मछली पालक था। उनका बल्लिया में मछलियों को पालने का तालाब है। बुधवार को वह दोपहर दो बजे के समय तालाब से वापस आ रहा था। इस दौरान शंका पुल के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिशारतगंज में मिले शव की हुई शिनाख्त, संभल का निकला मृतक

संबंधित समाचार