Kanpur: नाले के ऊपर बने पक्के-कच्चे मकानों पर चला बुलडोजर, नगर निगम महिला कर्मचारी अभियान रोकने को करती रही फोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में नालों के ऊपर कब्जों की वजह से नाला सफाई बुरी तरह प्रभावित है। इसको लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने अभियान छेड़ रखा है। बुधवार को महापौर ने नौबस्ता पश्चिम क्षेत्र वार्ड-65 में नाले के ऊपर बने एक दर्जन से अधिक कई पक्के-कच्चे निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। यहां करीब एक किलोमीटर नाले के ऊपर लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसके चलते नाला सफाई कार्य नहीं हो पा रहा था। महापौर ने बताया कि 40 फिट चौड़ा नाला अब अतिक्रमण मुक्त हो गया है।

क्षेत्रीय पार्षद योगेंद्र शर्मा ने नाले के ऊपर कब्जों की शिकायत महापौर प्रमिला पांडेय से की थी। जिसके बाद बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी के साथ दलबल लेकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बुलडोजर बुलाकर तत्काल अतिक्रमण स्वयं खड़े होकर गिरवाया। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग विरोध पर उतर आए। जिसको प्रवर्तन दल से लाठी पटककर खदेड़ दिया। 

महापौर ने बताया कि चतुर्वेदी बिल्डिंग से लेकर गोल्डन आर्मी पब्लिक स्कूल तक करीब आधा किलोमीटर पर लोगों ने कच्चे पक्के निर्माण करा रखे थे। गोल्डन आर्मी पब्लिक स्कूल से लेकर परिहार स्क्रैप तक नाले के ऊपर एवं ग्रीन बैल्ट में काबिज कब्जे को अतिक्रमण को अपने सामने ध्वस्त कराया। कई लोग तो घर बनवाकर रह रहे थे।

इससे नाला पूरी तरह से बंद हो गया। इसके अलावा नगर निगम ने ग्वालटोली, परेड, गड़रियनपुरवा में नाले के ऊपर किये गये अवैध निर्माण को तोड़ दिए। महापौर ने कहा कि नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिये हर रोज एक घंटा अभियान चलेगा। बुधवार को अभियान में सिद्धार्थ सिंह, हरी जी वर्मा, नानक चन्द्र एवं जेडएसओ आशीष बाजपेई मौजूद थे।

नगर निगम आउटसोर्स कर्मचारी रुकवाती रही अभियान

नगर निगम जोन पांच में तैनात एक आउटसोर्स महिला कर्मचारी सोनी ने अभियान को रुकवाने की भरपूर कोशिश की। महापौर ने बताया कि आउटसोर्सिंग में तैनात कर्मचारी ने कई बार फोन किया और कहा अभियान रोक दीजिए। महापौर ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिये जोनल अधिकारी को निर्देश दिये हैं। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: अधूरी तहरीर से बिल्डरों पर नहीं हो सकी कार्रवाई, पुलिस ने केडीए को लिखा पत्र, कहा- एक अधिकारी को नामित करें

संबंधित समाचार