Hamirpur: बेतवा में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत, नदी में उतराते मिले शव, परिजनों में मची चीख पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर (पौथिया), अमृत विचार। बेतवा नदी नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। बच्चों के कपड़े व चप्पलें नदी किनारे पड़ी होने पर चरवाहों की सूचना पर परिजन पहुंचे। काफी तलाश के बाद तीनों शव नदी में उतराते मिले। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित दिया। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। 

पौथिया निवासी हर्षित (10) पुत्र कालका प्रसाद उर्फ कलकी, रोहित (9) पुत्र आशाराम व सौरभ (9) पुत्र केश कुमार सुबह करीब 11 बजे बेतवा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से तीनों नदी में समा गए। उधर काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन ढूंढते नदी में पहुंचे तो नदी किनारे जानवर चरा रहे चरवाहों ने नदी किनारे कपड़े चप्पल देख डूबने की शंका जाहिर की। 

थोड़ी देर बाद तीनों लड़कों के शव नदी में उतराते मिले। जिन्हें गांव निवासी पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति व थाना ललपुरा पुलिस जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: गर्मी के तीन माह बीते, प्री-मानसून की हुई घोषणा, अब पौशाला लगाने की आई याद

 

संबंधित समाचार