कासगंज: स्नान करते समय युवती का बनाया वीडियो, घाट पर चले लात घूंसे और ईंट पत्थर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्थानीय लोगों ने वीडियों बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल

कासगंज, अमृत विचार। कछला गंगा घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में गंगा में लात घूसों के बाद पत्थर बाजी हो रही है। बताया जा रहा है गंगा में स्नान करते समय युवती का युवको ने वीडियों  बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।

कछला गंगा घाट पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों एक दिन पुराना बुधवार का है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि कासगंज की युवती अपने परिजनों के साथ गंगा में स्नान कर रही थी, कुछ युवक युवती का वीडियों बनाने लगे। परिजनों ने इस बात का विरोध किया, तो युवक उलटा ही परिजनों से लड़ने को उतारु हो गए। बाद में परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी वीडियों बनाने का विरोध करने लगे। कहासुनी से शुरु हुआ बाद विवाद दोनों पक्षों में मारपीट तक जा पहुंचा।

एक पक्ष के लोगों ने युवक को गंगा में ही दबोच लिया और उसकी लात घूसों से मारपीट कर दी। बाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पत्थर बाजी होने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने इसका वीडियों हालांकि इस घटना में किसी के हतायत होने की खबर नहीं है। मारपीट और पत्थर बाजी की खबर की सूचना मिलते ही कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले को रफा दफा कर दिया। वीडियों वायरल के बाद पुलिस पत्थर बाजी करने वाले युवको की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें। कासगंज: नोवा फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार