मिर्जापुर: मिट्टी की दीवार गिरने से दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलिया/मिर्जापुर, अमृत विचार। सोठिया खुर्द गांव में कच्चे मकान के खंडहर से मिट्टी लेने गए दो बच्चों की दीवार गिरने से मौत हो गई। जबकि अन्य तीन बच्चे मिट्टी के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी हलिया में ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत …

हलिया/मिर्जापुर, अमृत विचार। सोठिया खुर्द गांव में कच्चे मकान के खंडहर से मिट्टी लेने गए दो बच्चों की दीवार गिरने से मौत हो गई। जबकि अन्य तीन बच्चे मिट्टी के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी हलिया में ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बता दें कि मिट्टी लेने के लिए चार बच्चियां और एक बच्चा गए थे। बच्चों की चीख सुनकर खंडहर के समीप मवेशियों को पानी पिलाने गए गांव के एक युवक ने बच्चियों व बच्चे को मलबे से बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि सात वर्षीय बच्ची अर्चना मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में अन्य घायल बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी हलिया ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पर उपचार के दौरान 9वर्षीय चैंपियन की भी मौत हो गई।

क्षेत्र के सोठिया खुर्द निवासी रामअधार की सात वर्षीय बेटी अर्चना, मंगरु की 13 वर्ष की बेटी व पन्ना लाल का बेटा चैंपियन 9 वर्ष व बेटी अनीशा 11 ममता 5 घर से 300 मीटर दूर गांव के रामऔतार के खंडहर से घर की छपाई के लिए मिट्टी को लेने के लिए गए थे कि अचानक मिट्टी लेने के दौरान खंडहर की मिट्टी गिरने से उसकी चपेट में आने से बच्ची अर्चना की घटना स्थल पर मौत हो गई और साथ में गईं तीन बच्चियां व एक बच्चा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान चैंपियन की भी मौत हो गई।

घटना के समय मृत बच्ची की माता घर से सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए गई थी और अर्चना को मिट्टी लेने से जाने के लिए मना किया था। राम अवतार मौर्य 10 वर्ष पूर्व कच्चे मकान को छोड़कर अपने गांव राजपुर चले गए थे जिससे कच्चा मकान खंडहर में तब्दील हो चुका है और अगल बगल के लोग खंडहर से मिट्टी निकालकर अपने घरों की छपाई लिपाई में प्रयोग करते हैं। बच्ची और बच्चे की मौत होने से परिजनों तथा ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

संबंधित समाचार