गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दीं योग दिवस की शुभकामनाएं, एक्स पर पोस्ट में कही ये बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी। शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ! योग शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है। इसका नियमित अभ्यास न सिर्फ मनुष्य को ऊर्जासंपन्न बनाता है, बल्कि उनमें सकारात्मक चेतना का विकास भी करता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस प्राचीन भारतीय धरोहर को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में विश्वव्यापी बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आइए, इस योग दिवस पर योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें। 

ये भी पढे़ं- श्रीनगर में बोले PM मोदी, आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है

 

संबंधित समाचार